Sonbhadra News : छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा अपना दमखम -ऋषभ
मौजूदा सरकार द्वारा लगातार छात्रों को कुचलने का काम किया जा रहा है जहां एक और छात्र संघ के चुनाव बंद कराए गए हैं, वहीं स्कूल कॉलेज के फीस बृद्ध से लेकर छात्रों के एडमिशन तक में काफी परेशानियों का.....

sonbhadra
7:30 PM, February 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । "मौजूदा सरकार द्वारा लगातार छात्रों को कुचलने का काम किया जा रहा है जहां एक और छात्र संघ के चुनाव बंद कराए गए हैं, वहीं स्कूल कॉलेज के फीस बृद्ध से लेकर छात्रों के एडमिशन तक में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।" उक्त बातें आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय एवं पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष संदीप पाल ने सोनभद्र आगमन पर कही। इससे पूर्व NSUI कार्यकर्ताओं ने सुकृत और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी जोन ऋषभ पांडेय ने कहा कि "आज आए हुए बजट में जहां पर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनने पर को लेकर और बनारस में यू0पी0 कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने को लेकर बात कही गई वहीं अगर देखा जाए तो केवल बातों में ही सरकार जनता के साथ अब छात्रों को भूल जाने का काम कर रही है छात्र अपने एडमिशन से लेकर फीस जमा करने में ही उलझ रहा है उसका भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा।"
वहीं प्रभारी सोनभद्र संदीप पाल ने कहा कि "सोनभद्र के अंदर होने वाली समस्याओं को भी हम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिसे जी से मिलकर ऊपर उठाने का काम करेंगे छात्रों के हित की हर लड़ाई हम लड़ेंगे चाहे वह मेडिकल कॉलेज हो, इंजीनियरिंग कॉलेज की ,डिग्री कॉलेज में छात्रों का शोषण होता हैं तो उसकी हर आवाज उठाने का हम कसम करेंगे।"
प्रदेश कार्यकारी सदस्य गौतम आनंद ने कहा कि "छात्र देश के भविष्य हैं और ये सरकार भविष्य को ही खत्म करना चाहती है उनकी जो सोच है वह दर्शाता है कि छात्रों का भविष्य कितना उज्जवल है।"
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि "सोनभद्र के अंदर दुद्धी डिग्री कॉलेज और ओबरा डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव हुआ करते थे उनको बंद करके इस सरकार ने सोनभद्र में भी छात्रों की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। वहीं स्कूलों में एडमिशन, स्कूलों की फीस वृद्धि यह सब सारी चीज इस जनपद में भी है जिसकी लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे।"
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि "जहां एक और स्कूल की फीस हर साल बढ़ रही है वही कॉपी किताब के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं जहां एक ओर अभिभावक बच्चों के एडमिशन को लेकर परेशान है वहीं दूसरी तरफ उच्च शिक्षा की बड़े फिश को लेकर वह चिंतित है अगर देखा जाए तो शिक्षा के बाद भी छात्रों का जीवन सुरक्षित नहीं है क्योंकि हर साल बेरोजगारों की संख्या में इजाफा भारी मात्रा में हो रहा है और इस पर बोलने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि तैयार नहीं है अभिभावक का जीवन केवल छात्रों की फीस, कॉपी, किताब और भविष्य संवारने में लग रहा है पिछले 10 सालों में कितना विकास हुआ है ये किसी छुपा नहीं है।"
इस दौरान मनोज मिश्रा, सूरज वर्मा ,राहुल जैन,, श्रीकांत मिश्रा, दयाराम प्रजापति, NSUI जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, महासचिव अफजल खान, मिथिलेश पासवान, संदीप जैन, शहजाद खान, राहुल, दीपक, निगम बियार, सचिन मद्धेशिया, सुजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुलदीप मद्धेशिया , रवि पटेल, रवि गुप्ता, प्रियांशु मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



