Sonbhadra News : मई माह तक हर घर में सुनिश्चित हो शुद्ध पेयजल आपूर्ति, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी

जनपद में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक की।

news-img

sonbhadra

5:28 PM, April 28, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शांतनु कुमार 

० हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने की बैठक

० जनपद में पेयजल संबन्धी शिकायतें प्राप्त होने पर सम्बन्धित दोषी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाई-जिलाधिकारी

० हर घर नल जल योजना में 364 राजस्व गांवों में पेयजल की नियमित्त आपूर्ति हर घर नल जल योजना से की जाये सुनिश्चित 

० 10 दिवस में हर घर से नल जल योजना में 364 राजस्व गावों में पेयजल आपूर्ति सम्बन्धित समस्यायें की जाये दुरूस्त, समस्या का निराकरण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

सोनभद्र । जनपद में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी एवं मई माह को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, पेयजल आपूर्ति केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी माध्यम से पेयजल आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर घर नल योजना के अन्तर्गत जिन 364 राजस्व गांवों में पेयजल की आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन द्वारा सूची उपलब्ध करायी गयी है उन सभी राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका निराकरण 10 दिवस के अन्दर निराकरण कर लिया जाये, निराकरण न किये जाने के स्थिति में सम्बन्धित दोषि के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जायेगी, 364 राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के माध्यम से जल आपूर्ति किये जाने की सूची प्राप्त हुई है उन राजस्व गांवों टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति न की जाये, यदि टैंकर के माध्यम स्थिति उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति समस्या के निराकरण हेतु जनपद स्तर व ब्लॉक स्तर पर जो कन्ट्रोल रूम बनाये गये पूरी तरह से शक्रिय रखा जाये पेयजल आपूर्ति से सम्बन्धित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्काल निराकरण किया जाये, बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रवार सतत निगरानी बनाए रखें तथा पाइपलाइन, मोटर, पंप आदि तकनीकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराते रहें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.