Sonbhadra news : शासन की क्रय नीति का का अनुपालन करते हुए नियमानुसार हाईब्रिड धान खरीद करें: देवेंद्र कुमार सिंह
खलियारी, रामगढ़ वैनी, कोरियाँव तथा आमडीह धान क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।

sonbhadra
3:49 PM, January 2, 2026
राकेश चौबे
★ एडीसीओ सदर ने नईबाजार, वैनी, रामगढ़, कोरियाँव और खलियारी धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
मारकुंडी सोनभद्र । सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने शुक्रवार को खलियारी, रामगढ़ वैनी, कोरियाँव तथा आमडीह धान क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।
वैनी बीपैक्स मे छः हजार कुंतल से अधिक धान खरीद हो चुकी है।केन्द्र प्रभारी उदयशंकर ने बताया कि लगभग तीन हजार कुंतल की डिलीवरी भी हो चुकी है।एडीसीओ सदर ने शेष धान की भी डिलीवरी कराने के निर्देश दिए।
खलियारी केन्द्र पर सचिव अंतिमा भारती ने बताया कि अबतक 5717.80 कुंटल धान की खरीद हुई है। डिलीवरी 3100 कुंटल हुई है।
एडीसीओ ने खरीदे धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आगाह किया ।वर्षा की संभावना के दृष्टिगत धान की सुरक्षा हेतु पूरे बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। डिलीवरी कराने के निर्देश दिए ताकि खरीद मे कोई अड़चन न आये।
रामगढ़ बीपैक्स मे सचिव अमित कुमार पांडेय ने बताया कि लगभग पांच हजार कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।कोरियाव मे भी लगभग साढ़े ग्यारह सौ कुंटल की डिलीवरी बताई गई।
केन्द्र प्रभारी युद्धिष्ठिर को शेष धान की डिलीवरी भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
नईबाजार संघ मे लगभग 3300 कुंटल तथा विरधी बीपैक्समे लगभग 2300 कुंटल की डिलीवरी हुई है जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
एडीसीओ सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियो को प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थिति दर्ज करने और नियमित रूप से धान क्रय करने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण धान की खरीद करके लक्ष्य पूर्ण करें।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी क्रय केंद्र प्रभारियो को निर्देशित किया है खरीद मे क्रय नीति का अनुसरण करना सुनिश्चित करें।हाईब्रिड धान की नियमानुसार अनुमन्य मात्रा मे खरीद सुनिश्चित करें।
सहायक आयुक्त ने कहा कि शासन और सहकारिता की प्राथमिकता अन्नदाता ही है। सभी किसान बंधु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर जाकर धान बेचकर शासन की योजना का लाभ
उठायें।




