Sonbhadra News : पल्सर की नई पेशकश, N-160S और N-160SS लांचिंग के साथ मचाई धूम, 'सिंह ऑटो एजेंसी' पर हुआ भव्य उद्घाटन
गुरुवार को सिंह बजाज राबर्ट्सगंज पर बजाज ऑटो द्वारा पल्सर की N-160 रेंज का शुभारंभ


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
गुरुवार को सिंह बजाज राबर्ट्सगंज पर बजाज ऑटो द्वारा पल्सर की N-160 रेंज का शुभारंभ

शांतनु कुमार
सोनभद्र । गुरुवार को सिंह बजाज राबर्ट्सगंज पर बजाज ऑटो द्वारा पल्सर की N-160 रेंज का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष धर्मवीर तिवारी एवं उ०प्र० भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामन्त्री देवेन्द्र भाई पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि यह बजाज ऑटो लिमिटेड की उम्दा बाइक और उत्कृष्ट रेंज है। इस पल्सर N-160 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सिंह बजाज के प्रो0 रमेश सिंह ने बताया कि बजाज पल्सर के 25 गौरवशान्ति वर्ष पूर्ण होने पर यह बाइक प्रस्तुत की गई है। इसमें इंटेलिजेंट थ्रॉटल 4 रिस्पॉन्सिव राइड मोड, प्रभावी ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल टेक्नोलॉजी है, इसमें 165CC 4V इंजन है जो 18.5 PS पावर एवं 0–60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ती है, इसमें 5-इंच TFT कंसोल लगा है, जो Google Maps Mirroring के साथ पहली बार किसी स्पोर्ट बाइक में है I
इस अवसर पर रजत रमेश, अशोक गुप्ता, विजय सिंह, विकास और बजाज ऑटो क्रेडिट के रोहित यादव, अमृत प्रकाश एवं काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे I
सम्बंधित खबर