सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के साथ अदएस नेता दिनेश बियार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अनीता मौर्य और पंडित रमा शंकर शुक्ल को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। जन औषधि मित्र अभियान और तरनि फाउंडेशन फार लाइफ के तत्वावधान में हुए इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार पंडित अजयशेखर, पूर्व विधायक तीरथराज, व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सभासद चंद्रप्रकाश दुबे और डा. एएन पांडेय समेत बड़ी संख्या में जन औषधि मित्र शामिल हुए। आयोजन का संचालन फार्मेसिस्ट राजेश सिंह गौतम और प्रतीक मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनय सिंह ने किया।