Sonbhadra News : "संविधान गौरव अभियान" के तहत किया जन सम्पर्क
दलित बस्ती में जन सम्पर्क कर लोगों में बांटा पत्रक

सोनभद्र
9:19 PM, January 24, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम नागरिकों से संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत दलित बस्ती धरतीडोलवा भ्रमण कर "संविधान हमारा गौरव है" विषय पर चर्चा की गई एवं पत्रक बांटा गया।
जन सम्पर्क अभियान के तहत विंढमगंज मण्डल अध्यक्ष की अगुवाई में बस्ती में जा जाकर लोगों को पत्रक के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास के बारे में बताया गया।
इस दौरान पंकज गोस्वामी,गिरवर पासवान , रवि जायसवाल, सुरेन्द्र रावत,विगु पासवान मुन्ना उरांव, अजय पासवान, कैलाश,अनील, द्वारिका, विरेन्द्र, जितेन्द्र,भानू , सुजित तिवारी,उपेन्द्र श्रीवास्तव समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




