Sonbhadra News : जन जागरूकता ही नशा मुक्ति का सशक्त माध्यम- उदय नारायण
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शक्तिनगर (सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की कार्य योजना पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता उदय नारायण पांडेय ने कहा कि नशा एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे समाज और परिवार को नुकसान पहुंचता है। इस बुरी आदत से स्वयंसेवकों को स्वयं भी बचाना है और अपने आसपास जागरूकता लाकर इसके खिलाफ अभियान चलाना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को नशाखोरी के विरुद्ध सजग रहने और बुरी संगति से बचने का आह्वान किया तथा सोशल साइट्स पर भी बुरी चैटिंग की आदतों से परहेज रखकर समाज के मुख्य धारा में बने रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पधारे युवा पत्रकार एवं समाजसेवी रंजीत कुमार राय ने नशाखोरी के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा किया और शक्तिनगर परिक्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों एवं प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने जन जागरूकता को ही इस बुराई के खिलाफ लड़ने का सबसे कारगर हथियार बताया । कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ स्वयंसेविका ज्योति ने किया। इस दौरान पंकज गुप्ता, राहुल सोनी, नीरज, समीर, आशुतोष, उज्जवल, संध्या, प्रभा, साक्षी ,खुशबू, पूनम, आयशा, शाहीन बानो, अमीषा, तनु आदि का योगदान सराहनीय रहा।