Sonbhadra News : पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन
मंगलवार को नगर स्थित रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल चोपन के तत्वावधान में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:22 PM, March 17, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । मंगलवार को नगर स्थित रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल चोपन के तत्वावधान में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और लाभार्थियों को जागरूक करें।कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संगठन की कार्यशैली, अनुशासन, और विचारधारा पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया इस दौरान जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी,वर्ग प्रभारी बृजेश पाण्डेय, भाजयूमो जिला अध्यक्ष विशाल पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, तेजवंत पाण्डेय,राहूल सिंह, अनिल पाठक, डॉ सत्येन्द्र आर्य, सत्यप्रकाश तिवारी, हिमांशु प्रियदर्शी, मनीष तिवारी, रामकुमार सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीनू चौबे, सुनीता खरवार, आरती चौबे,धर्मशीला देवी,चमेली देवी, पवित्र जायसवाल,निरज जायसवाल, मिथलेश केशरी, डॉ सुरेंद्र मौर्य , रामप्रताप शाहनी, रामदुलारे खरवार,तेजधारी यादव, राजेश अग्रहरी, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे |



