Sonbhadra news : विश्व आदिवासी दिवस पर तेलगुड़वा में हुआ कार्यक्रम
कोटा ग्रामसभा स्थित तेलगुड़वा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस मनाया गया।

sonbhadra
6:18 PM, August 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्रामसभा स्थित तेलगुड़वा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनरेश पोयाम ने की। शुभारंभ प्राकृतिक शक्तियों एवं बड़ा देव की पूजा-अर्चना से हुआ।
इस दौरान बच्चों ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के उत्थान तथा रीति-रिवाज और संस्कृति को संरक्षित रखने पर विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह अरमो, राम सिंह पोया सहित सैकड़ों ग्रामीण व आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।




