Sonbhadra news : एनडीपीएस मामले में वांछित अभियुक्त के घर धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा चस्पा
थाना हाथीनाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलीम उर्फ अब्दुल करीम के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा का 23 सितंबर को तामीला कराया।

sonbhadra
5:40 PM, September 23, 2026
प्रकाश खत्री/एम शर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र। थाना हाथीनाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलीम उर्फ अब्दुल करीम के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा का 23 सितंबर को तामीला कराया।
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैदराबाद स्थित अभियुक्त के आवास पर मुनादी कराते हुए उद्घोषणा को मुख्य द्वार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना भवानीनगर, कमिश्नरेट हैदराबाद में धारा 55 बीएनएसएस के तहत हुकुमी तहरीर भी दी गई।




