Sonbhadra news : फरार अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
जुगैल पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की।

sonbhadra
6:49 PM, July 28, 2026
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जुगैल पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की।
पुलिस ने थाना कोन के मुकदमा संख्या 09/2026 (धारा 109(1) बीएनएस) में वांछित अभियुक्त सोनू घसिया निवासी चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज के मकान एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा किया। साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से मुनादी भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को थाना कोन क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ था, जबकि सोनू घसिया मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कोन और चोपन थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।




