Sonbhadra News : अम्बेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा, सैकड़ों महिला - पुरुष मौजूद
थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से महिला -पुरुष शोभायात्रा में शामिल हुए

सोनभद्र
8:27 PM, April 14, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटबेढवा, धरतीडोलवा, मेदनीखाड, केवाल,मुडीसेमर, कोलिनडुबा, हरनाकछार,सलैयाडीह ग्राम पंचायत से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जोरदार शोभायात्रा ध्वनि विस्तारित यंत्र पर बाबा साहेब अमर रहे की नारो के साथ निकला गया ।
शोभायात्रा भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आकर सभा में तब्दील होकर समाप्त हो गई।शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे मुन्नालाल गौतम व अमरेश भारती ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।बाबा साहेब ने जिस समानता, न्याय और अधिकार की बात की थी, वही आज देश के विकास की असली नींव है।” बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की मिसाल है, जिसे हर पीढ़ी को अपनाना चाहिए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और दूरदर्शी अर्थशास्त्री भी थे।उन्होंने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक संविधान दिया। सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।
शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया। उनका प्रसिद्ध संदेश,“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।
शोभायात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।




