Sonbhadra News : ईद मिलादुन्नबी पर बघाडू में निकला जुलूस, दिया भाईचारे का संदेश
बघाडू में ईद- मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया

सोनभद्र
8:42 PM, August 26, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। ईद मिलादुन्नबी (बरावफात) के अवसर पर बुधवार को बघाडू क्षेत्र में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मदरसा से विनोद मोड़ होते हुये लंगड़ी मोड़ तक पहुंचा व मदरसा पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी मनाई।
जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर अमवार चौकी इंचार्ज फुलचंद्र निसाद सिपाहियों के साथ मौजूद रहे|
कार्यक्रम के समापन पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।




