Sonbhadra News : गरीब मजलूमों की आवाज हैं प्रियंका गाँधी - कौशलेश पाठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने अलग अलग तरीके से समारोह पूर्वक मनाया। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र...

sonbhadra
8:38 AM, January 13, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने अलग अलग तरीके से समारोह पूर्वक मनाया। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कैशलेश पाठक के नेतृत्व में सेवादल ने जिला मुख्यालय स्थित एक वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री जैसे तिल, गुण,लाई, ग़ज़कपट्टी इत्यादि वितरित कर प्रियंका गाँधी के लम्बी उम्र की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कैशलेश पाठक ने कहा कि "प्रियंका गांधी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं पूरे देश की नेता हैं, सकारात्मक राजनीति में उनका अभूतपूर्व योगदान है,जिस प्रकार समाज के सबसे दलित, पिछड़ा, युवा, महिला हर वर्ग की आवाज प्रियंका गांधी ने मजबूती से उठाई है चाहे वह उम्भा की घटना हो, हाथरस की घटना हो या उन्नाव की ,हर सामाजिक घटना पर उन्होंने ने मुखर होकर लड़ाई लड़ी। आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता अलग अलग तरह से मना रहा है, कहीं कंबल वितरण तो कहीं मरीजों को फल वितरण करके इसी प्रकार सोनभद्र कांग्रेस सेवादल ने आगामी पर्व मकरसंक्रांति को भी ध्यान में रखकर खाद्य पदार्थों का वितरण कर अपनी नेता के दीर्घायु के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया।"
इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, शिवपूजन शर्मा, रामरूप शुक्ला रामानंद पाण्डेय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




