Sonbhadra News : कमीशनखोरी के चक्कर में छात्रों व अभिभावकों का शोषण कर रहे प्राइवेट स्कूल - ABVP

आज ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट विद्यालयों द्वारा शुल्क वृद्धि, प्रवेश शुल्क व विद्यालय प्रबंधन ने पुस्तक व यूनिफॉर्म के बाजारीकरण के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.....

news-img

जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते ABVP के कार्यकर्ता...

sonbhadra

10:43 PM, April 8, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट विद्यालयों द्वारा शुल्क वृद्धि, प्रवेश शुल्क व विद्यालय प्रबंधन ने पुस्तक व यूनिफॉर्म के बाजारीकरण के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जनपद सोनभद्र में प्राइवेट स्कूल द्वारा हर वर्ष तय मानक के विपरीत शुल्क वृद्धि व हर वर्ष एडमिशन के नाम पर प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है व विद्यालय प्रबंधन द्वारा तय पुस्तक विक्रेता से किताबे खरीदने का दबाव बना रहे है। अभिभावकों और छात्रों को भी मजबूरी में वहीं से किताबें खरीदनी पड़ रही है। एबीवीपी ने मांग करते हुए कहा कि अभिभावकों और छात्रों को स्वतंत्र रूप से किसी भी पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें खरीदने की छूट दी जाए। इसके अलावा निजी विद्यालय कमीशनखोरी के चक्कर में अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले निजी स्कूलों में आरटीई यानी शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों के पढ़ने की योजना थी, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने इस प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। ऐसे में गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।

प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि "इस प्रकार की कार्यप्रणाली से प्राइवेट स्कूल छात्रों और अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और वह शिक्षा के व्यापरीकरण का कार्य कर रहे हैं जो कि देश हित व राष्ट्रहित में उचित नहीं है और इस प्रकार के रवैये का ABVP पुरजोर विरोध करता है।"

इस दौरान प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक मृगांक दुबे, तहसील संयोजक राहुल जालान, सत्यम शुक्ला, वैभव पांडे, प्रिंस सिंह, धर्मेश पांडेय, हर्ष चौबे आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.