Sonbhadra News : सरकारी आदेश को नहीं मानते प्राइवेट स्कूल के प्रवंधक, बंद आदेश के बाद भी खुला रहा स्कूल
भारी बरसात को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक की स्कूल को बन्द रखने का आदेश जारी किया था लेकिन जिले में कई स्कूल आदेश के वावजूद खोले नजर आये।

sonbhadra
9:33 PM, August 25, 2026
- प्रधानाचार्य बोले- परीक्षा चल रही
- बड़ा सवाल, क्या सरकारी आदेश से बड़ा है परीक्षा
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। भारी बरसात को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक की स्कूल को बन्द रखने का आदेश जारी किया था लेकिन जिले में कई स्कूल आदेश के वावजूद खोले नजर आये। म्योरपुर ब्लाक के बाल शिक्षा निकेतन घरसड़ी विद्यालय हमेशा की तरह खुला था। स्कूल के बच्चे सुबह से असमंजस की स्थिति में रहे लेकिन स्कूल खुला था तो उन्हें जाना पड़ा। इस सम्बन्ध में जब प्रिंसिपल अवनीश दुबे से बात किया गया तो उनका कहना था कि स्कूल में परीक्षा चल रही है और सुबह बारिश नहीं हुआ तो स्कूल खोल दिया गया।
कुल मिलाकर स्कूल प्रशासन पर सरकारी आदेश का कोई मतलब नहीं। जिस तरह से सरकारी आदेश का अवहेलना किया गया उससे यह साफ है कि आदेशों का कितने कड़ाई से पालन होता है।




