Sonbhadra News : प्रधानों ने किया स्वास्थ्य विभाग के बैठक का बहिष्कार, जानें क्या है कारण
रॉबर्ट्सगंज ब्लाक परिसर में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से संबंध में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में सामूहिक.

स्वास्थ्य विभाग की बैठक का बहिष्कार करने के बाद प्रदर्शन करते प्रधानगण....
sonbhadra
4:55 PM, February 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे में नहीं मिल रहा अन्य विभागों का सहयोग आरोप
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज ब्लाक परिसर में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से संबंध में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि "ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य जो चल रहा है उसमें पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों द्वारा जो कर्मचारी सर्वे में लगाए गए हैं, वह अपना कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है परंतु अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ जिसके कारण हम सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से ऐसी किसी भी बैठक के विरोध व बहिष्कार करेंगे।"
इस मौके पर विमलेश कुमार पांडेय, इंद्रजीत यादव, विजय बहादुर सिंह, चंद्र किशन देव, कन्हैयालाल, दिनेश कुमार, नीलम, अमरजीत, लाल बहादुर, ओमप्रकाश, विजय शंकर, प्रतिमा, देवंती व गणेश सहित अन्य प्रधानगण मौजूद रहे।




