Sonbhadra News : प्रधानमंत्री आवास में चल रहा दारू की दुकान, महिलाओं ने जमकर काटा बवाल
शराब से सरकार को भले ही अच्छी खासी आमदनी होती हो मगर इस शराब ने कितने घरों को बर्बाद कर रही है, यह भीड़ उसी बर्बादी की दास्तां बयां कर रहा है।

देशी शराब दुकान के सामने हंगामा करती महिलाएं
sonbhadra
3:38 PM, February 16, 2025
शान्तनु कुमार/संतोष जायसवाल/मनोज कुमार
★ महिलाओं का आरोप, बड़ों से लेकर बच्चों तक दारू की लत में डूबे
★ 24x7 की तर्ज पर चल रही दारू की दुकान
★ आबकारी विभाग समेत कई विभाग सवालों के घेरे में
करमा (सोनभद्र) । शराब से सरकार को भले ही अच्छी खासी आमदनी होती हो मगर इस शराब ने कितने घरों को बर्बाद कर रही है, यह भीड़ उसी बर्बादी की दास्तां बयां कर रहा है। करमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर देशी शराब की दुकान पर पहुंच गई और वहां पहुंचकर हंगामा करने लगी । महिलाओं का कहना है कि बस्ती और स्कूल के बीच यह शराब दुकान खुलने से बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी शराब की लत में डूब गए हैं । महिलाओं की मांग है कि यह शराब दुकान बंद होनी चाहिए यह दुकान कहीं और खोला जाए लेकिन यहां नहीं चलेगा ।
24x7 की तर्ज पर चल रहा शराब दुकान
महिलाओं ने बताया कि दुकान का कोई नियम व समय नहीं है । आप कभी भी जाकर शराब खरीद सकते हैं । महिलाओं ने बताया कि घर के लोग आधी रात दुकान पर जाकर शराब खरीद ले रहे हैं और पीने के बाद घर पर आकर मारपीट कर रहे हैं ।
महिलाओं ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे हो या फिर बड़े सभी दारू की लत में पूरी तरह से डूब चुके हैं । आलम यह है कि बच्चे स्कूल जाने के बजाय शराब दुकान पर पड़े हुए हैं ।




