वैनी, सोनभद्र।विकास खंड नगवा में ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चौहत्तरवां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान वैनी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अस्पताल में भर्ती एवं इलाज़ कराने आए हुए मरीजों को फ़ल एवं मिष्टान्न आदि देकर प्रधानमंत्री के यशस्वी जिवन की कामना कि गयी इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगवान दिर्घायु जिवन दे और तीसरी बार सत्ता में आने का परिणाम बता रहा है कि वे देश ही नहीं पुरे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं वे भारत देश के लिए जिस प्रकार से कर्तव्य पुर्वक कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ कर रहे हैं वह निरन्तर चलता रहे जिसके लिए हम सभी फिर से उनके दिर्घायु जिवन कि कामना करते हैं इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज जायसवाल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी, विजय सिंह, राजेश चौरसिया,देवी सिंह परमानंद पटेल, विनय पटेल,युगलेश पटेल एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रोहित सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे