Sonbhadra News : लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की तैयार करें सूची - राजेश यादव
राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बमौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव और.

राजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करते सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व अन्य
sonbhadra
8:21 PM, January 7, 2025
आनन्द कुमार चौबे/राहुल सिंह (संवाददाता)
• सुभासपा की मासिक बैठक हुई संपन्न
• संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिए टिप्स
• सुरेंद्र जायसवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों की पार्टी में हुई वापसी
सोनभद्र । आज राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बमौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्वांचल के संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल ने सुरेंद्र जायसवाल समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि "पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर हमेशा गरीबों तबके लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उसी का परिणाम है कि लगातार संगठन से लोग भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी व्यक्ति का उत्पीड़न करता है तो इसकी शिकायत उन लोगों तक पहुंचाए, ताकि मंत्री जी के संज्ञान लाकर सरकार की मंशा विपरीत कार्य करने वाले ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी टिप्स दिया।"
इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडेय, अजय पटेल, सुरेंद्र जायसवाल, रामजी पाठक, संजय कुमार, अनुराग बियार, बाबूलाल मौर्य, सोनमती आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




