Sonbhadra News : पांच दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर शुरू
श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर शुक्रवार से श्रीगणेश, महालक्ष्मी, मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी जो 17 सितंबर तक चलेगी।

sonbhadra
11:13 PM, September 12, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल । नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर होने वाले पांच दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। विहिप के विभाग मंत्री व पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि नगर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना का आयोजन 13 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर शुक्रवार से श्रीगणेश, महालक्ष्मी, मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी जो 17 सितंबर तक चलेगी। प्रथम दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हनुमान चालीसा, दूसरे दिन बजरंग बाण, तीसरे दिन सुंदरकांड, 16 सितंबर को पूर्णाहुति व भव्य भक्तिमय देवी जागरण, झांकी दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सभा और उसके बाद झांकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन पांडाल में स्थापित सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। नगर मे प्रतिमा भ्रमण करा कर प्रसाद वितरण के साथ ऐतिहासिक कड़िया के तालाब में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
तैैयारी में अध्यक्ष राजीव कुमार, संयोजक शिप्पू अग्रहरि, शुभम कुमार लाला, शिवेंद्र तिवारी, श्यामजी बल्लू, अशोक अग्रहरि, लक्ष्मण विश्वकर्मा आदि लोग जुटे रहे।




