Sonbhadra news : प्रीतनगर को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात, एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
नगर के प्रीतनगर में शुक्रवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया।

sonbhadra
6:07 PM, September 25, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। नगर के प्रीतनगर में शुक्रवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। आचार्य पं. बृजेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया।
नई पुलिस चौकी की स्थापना से प्रीतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस व जनता के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने, जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, विद्याशंकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, नर सिंह तिवारी, धर्मराज सिंह बघेल, कमल किशोर सिंह, सुनील सिंह, संजय केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल, उमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह और डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने नई पुलिस चौकी के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और आपात स्थिति में लोगों को जल्द सहायता मिल सकेगी।




