Sonbhadra News : एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने विंढमगंज का नाम किया रोशन
हमेशा एक या दो नंबरों से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता रहा था परंतु इस बार कुल 165 नंबर के स्कोर कार्ड हासिल कर एफएमजी के परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन की है।

sonbhadra
5:47 PM, November 11, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत निवासी व सन क्लब सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास शाक्य की पुत्री प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE) की परीक्षा पास कर चिकित्सा जगत में कदम रख कर क्षेत्र का नाम रोशन की है
सलैयाडिह ग्राम पंचायत के मूल निवासी विकाश शाक्य एडवोकेट की छोटी पुत्री प्रीति शाक्य ने रूस के कज़ान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से वर्ष 2022 में एमबीबीएस 6 वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण कर स्वदेश आई थी और एफएमजी के परीक्षाओं में लगातार चार बार बैठी। हमेशा एक या दो नंबरों से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता रहा था परंतु इस बार कुल 165 नंबर के स्कोर कार्ड हासिल कर एफएमजी के परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन की है।
विकास शाक्य रार्वटसगंज में रहकर वकालत करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाया विकाश शाक्य के दो पुत्री और दो पुत्र हैं बड़ी पुत्री आर्किटेक्चर छोटी पुत्री डॉक्टर बन गई है जबकि बड़ा पुत्र एग्रीकल्चर में पीजी की पढ़ाई कर रहा है और छोटा पुत्र दून लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूर्ण कर ज्यूडिशल सर्विस की तैयारी में लगा है। विकाश शाक्य ने छोटी पुत्री प्रीति शाक्य की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बेटियों को पढ़ने पर जोर दिया है। क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमन कुमार ने क्षेत्र के नाम रोशन करने पर विकास शाक्य की पुत्री प्रीति शाक्य को बधाई संदेश दिया।




