Sonbhadra News : दसवीं में प्रीति एवं शैलजा को 97.2% अंक
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर की दसवीं की दो छात्राएं कुमारी प्रीति एवं शैलजा यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

sonbhadra
10:35 PM, April 15, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर की दसवीं की दो छात्राएं कुमारी प्रीति एवं शैलजा यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चारू स्मिता ने 93 प्रतिशत तथा कीर्ति मिश्रा एवं आशीष यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, एस पी तिवारी, जय सिंह, सौरभ कुमार आदि शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



