Sonbhadra News : दिघुल गाँव में पीआरडी जवान की मौत, रस्सी के सहारे लटकता मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गाँव में पीआरडी का शव मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई। गाँव के रघुवर प्रसाद पुत्र चतुरी राम उम्र करीब 52 साल निवासी दिघुल पीआरडी के जवान थे जिनका शव घर के पास आम के पेड़

sonbhadra
9:49 AM, July 19, 2025
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गाँव में पीआरडी का शव मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई। गाँव के रघुवर प्रसाद पुत्र चतुरी राम उम्र करीब 52 साल निवासी दिघुल पीआरडी के जवान थे जिनका शव घर के पास आम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला. सुबह 6 बजे घर के लोग उठे तो देखा कि आम के पेड़ मे शव लटक रहा है।घर के परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा आदि की कार्यवाही पूर्ण कर पीएम हेतु मर्चरी हॉउस भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मृतक पी आर डी ने क्यों फांसी लगाइ इसका खुलासा समाचार लिखें जाने तक नही हो सकी। मृतक के पाँच बेटियां है और लड़का, इसमें तीन बेटियों की विवाह हो चुकी है।
बीओ पीआरडी धर्मेंद्र ने बताया वह दुद्धी ब्लॉक में पीआरडी थे, जिनकी वर्तमान समय में बीजपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी थी लेकिन वह कई दिनों से ड्यूटी नही जा रहें थे।




