Sonbhadra News : सोन कप के उद्घाटन मुकाबले में प्रयागराज ने दी ओबरा को पटखनी
आज नगर के हाईडील मैदान में सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय...

सोन कप का आगाज करते एमएलसी विनीत सिंह
sonbhadra
6:34 PM, January 22, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज नगर के हाईडील मैदान में सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हमेशा खेल भावना की जीत होती है। ऐसी प्रतियोगिता ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने में मददगार होती हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में मेहनत, लगन एवं खेल की भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। सही मायने में विजेता वही होता है जो खेल को अनुशासन के साथ खेलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आयोजक खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करें तथा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।
उद्घाटन मुकाबला ओबरा और प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने अनिल सरोज के अतिशी अर्धशतक (27 गेंदों पर 69 रन) की सहायता से निर्धारित 15 ओवरों में 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 172 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ओबरा की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए अनिल सरोज को डॉ0 एच0पी0सिंह ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
निर्णायक की भूमिका सुनील सिंह और प्रदीप चौबे ने निभाई। वहीं आयुष और धनंजय ने स्कोरिंग किया जबकि एजाज खान और दिनेश गुप्ता ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।




