घोरावल नगर में श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान मे श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा शुक्रवार को स्थापित कर पूजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम 13 सितंबर से शुरू है जो 17 सितंबर तक होगा। शुक्रवार को कमलेश मिश्रा तथा रवि प्रकाश चौबे के आचार्यत्व मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई, पंडाल में मूर्ति स्थापित हो गई है। कार्यक्रम के प्रथम दिन की आरती रात साढ़े 9 बजे हुई। इसके बाद प्रत्येक दिन सुबह के वक्त 9 बजे और रात 8 बजे आरती का समय सुनिश्चित किया गया है। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं को पूजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ पंडाल मे भगवान गणेश, महालक्ष्मी महा सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। बताया कि नगर में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना का आयोजन 13 सितंबर से शुरू किया गया है। श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर शुक्रवार से श्रीगणेश, महालक्ष्मी, मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। जो 17 सितंबर तक चलेगी। प्रथम दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हनुमान चालीसा किया गया। पूजन मे शिप्पू अग्रहरि, शुभम कुमार लाला, अनुराग अग्रहरि, शिवेंद्र तिवारी, बाबूलाल शर्मा, राजेश भोजवाल, लक्ष्मीनारायण, राजा, गुड्डू, अंशित, अभिराज, वैभव, राहुल गुप्ता, अद्द्यअंश समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।