Sonbhadra News : प्रकाश पाली को हरा डॉ0 एच0पी0सिंह क्रिकेट एकेडमी ने कटाया फाइनल का टिकट
रॉबर्ट्सगंज के हाईडिल ग्राउंड में चल रहे अंतर राज्जीय सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रकाश पॉली और डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। आज डॉ0 एच0पी0 सिंह....

धनंजय त्रिपाठी को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार देते सत्य प्रकाश सिंह...
sonbhadra
7:34 PM, February 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज के हाईडिल ग्राउंड में चल रहे अंतर राज्जीय सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रकाश पॉली और डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। आज डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
प्रकाश पॉली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। सिद्धांत रघुवंशी ने 38 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 45 रन बनाए, जबकि शुभम जायसवाल ने 36 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रदीप ने 2 विकेट और पंकज ओझा ने 1 विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी डॉ0 एच0पी0 सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। धनंजय त्रिपाठी ने 49 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए, जबकि राघव सिंह ने 45 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। प्रकाश पॉली की तरफ से शिवम और मार्कंडेय ने 1-1 विकेट लिया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए धनंजय त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्हें मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश सिंह ने पुरस्कृत किया। आज के अम्पायर संतोष और राजेश रहे जबकि स्कोरर आयुष दुबे और राज शुक्ला थे।
मैच के दौरान पुनीत जैन, हिदायत तुल्ला, लालू खान, अरुण सिंह, एचपी सिंह, अम्बुज सिंह, नवल वाजपेयी, विराट पाठक इत्यादि मौजूद रहे। कल का मैच महिला टीम उत्तर प्रदेश और बिहार महिला टीम के बीच खेला जाएगा।




