Sonbhadra News : कल सुबह POWER होगा CUT, कर लें यह काम
132 के0वी0 उपकेन्द्र राबर्ट्सगंज पर 33 के.वी. बस-1 के अनुरक्षण हेतु 9 बजे से 10 बजे तक शटडाउन लिया जायेगा। इस दौरान राबर्ट्सगंज, पन्नूगंज, शाहगंज, रामपुर, क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

sonbhadra
6:11 PM, August 18, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। बुधवार को 132 के0वी0 उपकेन्द्र राबर्ट्सगंज पर 33 के.वी. बस-1 के अनुरक्षण हेतु 09:00 बजे से 10:00 बजे तक शटडाउन लिया जायेगा। इस दौरान 33 के.वी. राबर्ट्सगंज, पन्नूगंज, शाहगंज, रामपुर एवं धनकुवारी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त जानकारी अधिशासी अभियन्ता इन्द्रभान सिंह ने दी। अधिशासी अभियन्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने स्तर से जलापूर्ति इत्यादि की व्यवस्था पूर्व में कर लें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित समय में असुविधा न हो।




