Sonbhadra News : टेस्टिंग कार्य क़ो लेकर तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
मंगलवार क़ो शेड्यूल टेस्टिंग कार्य क़ो लेकर सुबह 11 बजे से तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

sonbhadra
6:16 PM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । जिला मुख्यालय पर कल यानी मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रखी जाएगी। बिजली महकमे की तरफ से शेड्यूल टेस्टिंग के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज इं0 ए0के0 सिंह के तरफ से यह जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समय रहते पेयजल सहित अन्य तैयारी कर लें ताकि बिजली कटौती से होने वाली असुविधाओं से काफी हद तक बचा जा सके।
इन मोहल्ले में गायब रहेगी बिजली -
जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज शहर को विद्युत आपूर्ति देने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल पर ब्रेकर, पावर परिवर्तक सहित अन्य उपकरणों की शेड्यूल टेस्टिंग का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके कारण विद्युत उपकेंद्र हाइडिल से निर्गत विकास नगर, मेन मार्केट, ब्रम्हनगर, न्यू कॉलोनी व रेलवे फाटक के पोषकों से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बाधित रखी जाएगी।
अधिशासी अभियंता इंजीनियर ए0के0 सिंह ने बताया कि "सभी उपभोक्ताओं से इस बात की अपील की गई है कि अपने स्तर से जलापूर्ति एवं अन्य की व्यवस्था पूर्व में कर लें जिससे कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के समय कोई असुविधा न हो।"




