Sonbhadra news : स्टेट हाईवे पर गड्ढा बना हादसों का खतरा, ऑटो पलटा
बाड़ी स्थित खन्ना कैंप के सामने स्टेट हाईवे के बीच करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

sonbhadra
7:17 PM, August 18, 2026
एम. शर्मा, (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। बाड़ी स्थित खन्ना कैंप के सामने स्टेट हाईवे के बीच करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालक अचानक अनियंत्रित हो रहे हैं। हाल ही में एक ऑटो पलट गया, हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहिया वाहन और ऑटो चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं। कुछ दिन पूर्व मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव की बुलेट भी गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिससे वह घायल हो गए और उनका उपचार चल रहा है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे को भराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।




