Sonbhadra News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के तहत् पोस्टर एवं चित्र कला का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के तहत् आज शैक्षणिक जागरूकता सत्र मे सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया।

sonbhadra
5:52 PM, April 20, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के तहत् आज शैक्षणिक जागरूकता सत्र मे सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो० डॉ प्रमोद कुमार ने कहा इस अभियान के तहत् पोस्टर एवं चित्रकला के आयोजन को एक प्रभावी जन-जागरूकता पहल के रूप में देखा जा सकता है। इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं। पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से प्रतिभागी न केवल अपने विचारों को अभिव्यक्त करते हैं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक बंधनों से मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनमानस का ध्यान भी आकर्षित करते हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विभा पाण्डेय ने कहा कि इस आयोजन की खास बात यह है कि यह कला के माध्यम से कानून की जानकारी को सरल और आकर्षक रूप में लोगों तक पहुँचाता है। साथ ही, यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संवाद और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करता है। इस प्रकार के प्रचार अभियान नारी सम्मान और समानता के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और एक जागरूक एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर डॉ संघमित्रा, डॉ बीना यादव, डॉ अंजली सहित महाविद्यालय की समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।



