Sonbhadra news : बारिश से गरीब का कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा
सलखन सुईया चट्टान निवासी चुनमुन नट, पुत्र स्वर्गीय नान्हक नट का कच्चा मकान रविवार रात हुई, बारिश के चलते भरभराकर गिर गया।

sonbhadra
5:57 PM, August 3, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन सुईया चट्टान निवासी चुनमुन नट, पुत्र स्वर्गीय नान्हक नट का कच्चा मकान रविवार रात हुई, बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार के सामने रहने और दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से घटना की जांच कराकर आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि क्षति की भरपाई हो सके और परिवार को राहत मिल सके।




