Sonbhadra News : ब्लाक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पूजा प्रथम
कम्पोजिट विद्यालय कुडवा के पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दुसरे नं पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा मानषि व तीसरे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरिया के काजल कुमारी ने हासिल की।

sonbhadra
4:18 PM, September 24, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में चित्रकला में प्रतिस्पर्धा व रुचि लाने के लिए बीइओ विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार को बीआरसी में ब्लाक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांचों न्याय पंचायत के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया । जिसमें कम्पोजिट विद्यालय कुडवा के पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दुसरे नं पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा मानषि व तीसरे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चकरिया के काजल कुमारी ने हासिल की। सभी प्रतिभागी छात्रों को हौसला बढ़ाते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र दिया और कहा कि समय-समय पर बच्चों में प्रतियोगिता कराते रहे ताकि बच्चों का हौसला बढ़ाया जा रहे और बेहतर करने की इच्छा जागृत हो। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कम्पोजिट विद्यालय कोन के शिक्षक श्रवण कुमार, एआरपी दिलीप चौरसिया, रामेश्वर गुप्ता, प्रीतेश जौहरी, अरविंद पाण्डेय, अभिनव कुमार , संजीव कुमार , योगेश सिंह समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।




