Sonbhadra News : तालाब बनी सड़क, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग
स्थानीय कस्बा स्थित पंचमुहान से कोन बस्ती व थाना जाने वाली सड़क लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हो गया है जिससे कस्बा निवासी हजारों लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया.....

सड़क ओर भरा बारिश का पानी
sonbhadra
7:02 PM, July 11, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन । स्थानीय कस्बा स्थित पंचमुहान से कोन बस्ती व थाना जाने वाली सड़क लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हो गया है जिससे कस्बा निवासी हजारों लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
कस्बा निवासी,देव प्रकाश, श्याम राज, कमलेश ओझा, शम्भूनाथ समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि बरसात होते ही सड़क पर लगभग दो फीट पानी लगभग 100 मीटर सड़क पर तालाब के रूप में जलमग्न हो गया है, जिससे हम सभी ग्रामीणों को बाजार से साग सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया। जब भी बस स्टैंड जाना हो तो सड़क पर लगा लगभग दो फीट पानी में लगभग सौ मीटर सड़क पार करना पड़ता है, जिसकी समस्या आस-पास बनी नाली ध्वस्त होने से उत्पन्न हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल निकासी की तत्काल व्यवस्था नहीं की जाती है तो घरों में पानी घुसना शुरू हो जायेगा, लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल जल निकासी कराने की गुहार लगाई है।




