Sonbhadra News : मनरेगा का नाम बदलने पर छिड़ा सियासी संग्राम, कांग्रेस का हल्ला बोल
मनरेगा के नाम और उसमें किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस आज सांकेतिक भूख हड़ताल और इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर कांग्रेस जन-जन तक......

सांकेतिक सामूहिक उपवास करते कांग्रेसी......
sonbhadra
4:19 PM, January 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मनरेगा के नाम और उसमें किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। कांग्रेस आज सांकेतिक भूख हड़ताल और इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर कांग्रेस जन-जन तक अपनी आवाज पहुंचाएगी। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने भाजपा की नीयत और नीति पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आगे के आंदोलन की रणनीति और कार्यक्रमों का भी खुलासा किया। वहीं प्रेस कांफ्रेस के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपने आंदोलन की शुरुआत की।
पत्रकारों से के सवालों का जवाब देते कांग्रेसी.....
वहीं मनरेगा बचाओ आंदोलन के संयोजक बनाये गए जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि "मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान की जीवनरेखा है। केंद्र सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजनाओं को खत्म या कमजोर करना चाहती है। मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास इसी मानसिकता का परिणाम है। कांग्रेस इस फैसले का सड़कों से लेकर संसद तक विरोध करेगी।"
वहीं जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि "भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है। चाहे जीआरएमजी बिल हो या अन्य योजनाएं, भाजपा हर जगह से महात्मा गांधी का नाम मिटाना चाहती है। भाजपा श्री राम के नाम का भी अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, जबकि कांग्रेस ने हमेशा श्रीराम के नाम और मर्यादा की इज्जत की है। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा का नाम वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक कांग्रेस यह लड़ाई लड़ती रहेगी।"
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि "यदि यह संशोधन लागू हुआ तो पंचायत से लेकर हर वार्ड में मनरेगा के तहत होने वाले काम प्रभावित होंगे, मजदूरों को काम की कोई गारंटी नहीं मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।"
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय, महासचिव इनामुलहक अंसारी, जितेंद्र पासवान, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, पीसीसी सदस्य बेबी सिंह, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, प्रांजल श्रीवास्तव, सूरज वर्मा अनुपम द्विवेदी लल्लू राम पांडे शीतल पटेल, आशीष शुक्ला, मंजू देवी, रिचर्ड डेविड, शंकर लाल भारती, श्रीकांत मिश्रा, अजीत शुक्ला, स्वतंत्र साहनी, राधेश्याम पटेल, शंकर लाल भारती, श्रीकांत मिश्रा,अमरेश शर्मा, नंदकुमार शर्मा मोहम्मद कलीम कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह परमानंद, इं0 सुधाकर, निसार अहमद, नन्द किशोर, राहुल जैन, रामेश्वर यादव, लाल बहादुर वर्मा, दयाशंकर पांडे, अवनीश राजपूत, राहुल पटेल, सेराज हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




