Sonbhadra News : यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को क़ानून का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने रॉंग साइड चलने वालों, बगैर हेलमेट, नशा करके वाहन चलाने, बगैर नंबर प्लेट लगे....

सड़क नियमों का पाठ पढ़ाते पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा......
sonbhadra
8:45 PM, January 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को क़ानून का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने रॉंग साइड चलने वालों, बगैर हेलमेट, नशा करके वाहन चलाने, बगैर नंबर प्लेट लगे वाहनों, हूटर लगे अनिधिकृत वाहनों आदि के विरुद्ध कार्यवाही किया।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "नियमों के उल्लंघन पर रोजाना सैकड़ों चालान किए जा रहे अभियान के दौरान रॉंग साइड वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि गलत दिशा में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह अभियान केवल रॉंग साइड ड्राइविंग तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों तथा अवैध तरीके से विधानसभा का पास लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।"
इस दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ0 चारु द्विवेदी, टीआई कृष्ण कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




