Sonbhadra News : थानाध्यक्ष ने कचनरवा बाजार में अतिक्रमण हटवाया
स्थानीय कचनरवा, कोन बाजार में आयें दिन दुकानदारों व आटो,ठेला, खोमचा के कारण आये दिन जाम लगने से राहगीर परेशान होते हैं।

sonbhadra
10:43 PM, August 28, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० थानाध्यक्ष ने कचनरवा बाजार में अतिक्रमण हटवाया
० ठेला व खोमचा वाले लगा देते हैं जाम
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय कचनरवा, कोन बाजार में आयें दिन दुकानदारों व आटो,ठेला, खोमचा के कारण आये दिन जाम लगने से राहगीर परेशान होते हैं, जिसकी शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने रक्षाबंधन पर लगें पटरी पर दुकान के कारण जाम को हटवाने कचनरवा व कोन बाजार में पहुंच कर पटरी को खाली कराते हुए सड़क पटरी पर लगाया दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हटवाया और निर्देशित किया कि यदि पुनः सड़क पटरी पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करते पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी,कोन व कचनरवा बाजार में फुट पेट्रोलिंग किया।




