Sonbhadra News : मवेशी लदे पाँच वाहनों को पुलिस ने किया सीज, परीक्षण के बाद दुधारूओं को मालिकों को सौंपा
पशु चिकित्सक रवि कुमार तरुण से मवेशियों का परीक्षण कराया गया, जिसमें पांचों वाहनों पर कुल 9 मवेशी दुधारू व गर्भवती तथा 7 बछड़े पाए गए। परीक्षण के बाद मवेशियों को उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

sonbhadra
5:26 PM, October 6, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घिवही गांव में रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मवेशियों से लदी पांच पिकअप पकड़ीं। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा के अनुसार, वाहन चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वाहनों के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर पांचों वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। पशु चिकित्सक रवि कुमार तरुण से मवेशियों का परीक्षण कराया गया, जिसमें पांचों वाहनों पर कुल 9 मवेशी दुधारू व गर्भवती तथा 7 बछड़े पाए गए। परीक्षण के बाद मवेशियों को उनके मालिकों को सौंप दिया गया।




