Sonbhadra News : पुलिस ने 36 घंटे के भीतर किया नहर में मिले शव का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार
सोनभद्र पुलिस ने 36 घंटे के भीतर घाघर नहर में मिले युवक के शव का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख़्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार बताया जा रहै है.....

sonbhadra
2:34 PM, January 4, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस ने 36 घंटे के भीतर घाघर नहर में मिले युवक के शव का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख़्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार बताया जा रहै है।
आज अपर पुलिस अधीक्षaक अनिल कुमार ने बताया कि "गत 2 दिसंबर को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, पन्नुगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा निवासी अखिलेश उर्फ़ कन्हैया यादव (25वर्ष) के रूप में शव की शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक 23 दिसंबर से ही लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना पन्नूगंज पर पूर्व में दर्ज कराई गई थी। मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 4 विशेष टीमों का गठन किया गया था। आज सुबह मुख्य अभियुक्त नरोत्तमपुर निवासी सुदीप देव उर्फ़ सुरज को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य अभियुक्त जैत निवासी बंटी उर्फ़ सोनू उर्फ़ प्रतीक पुत्र अवधेश फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि "गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि 23 दिसंबर की शाम उसने टेलीफोन पर वार्ता कर अखिलेश उर्फ कन्हैया को अपनी गाड़ी बंटी नामक व्यक्ति के पास जाकर उससे हेरोइन खरीदी तथा एक मेडिकल स्टोर से दवा व इंजेक्शन लिया। इसके पश्चात दोनों सजौर स्थित मकान पर आए। जहाँ उसने अपने 5 एमएल तथा अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में अभियुक्त ने अखिलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु उपरान्त अभियुक्त द्वारा शव को 24/25 दिसंबर की भोर में अपनी बोलेरो वाहन में लादकर मरकरी नहर में फेंक दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का थाना रॉबर्ट्सगंज व थाना पन्नुगंज में भी कई मामलों में संलिप्त है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 थाना पन्नूगंज अखिलेश कुमार मिश्र, प्र0नि0 थाना रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, हे0का0 सुशील सिंह, हे0का0 रामनिवास यादव, का0 दीपक गिरि थाना पन्नूगंज शामिल रहे।




