Sonbhadra News : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू
आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पारी का शुरुआत हो गया। जनपद के 6 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों......

sonbhadra
10:30 AM, August 23, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पारी का शुरुआत हो गया। जनपद के 6 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंटो पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। फिंगर स्कैनिंग सहित कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया।
जनपद सोनभद्र में कुल 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 6 परीक्षा केंद्र पर दो पालियों पुलिस भर्ती परीक्षा होना हैं, इसके तहत कुल 21600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में पिछली बार पेपर लीक से सबक लेते हुए इस बार परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय रूट से ही परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाए गए। तीसरी आंख की निगरानी के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गईं हैं। वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
बताते चलें कि सूबे में पुलिस भर्ती के 60244 पदों के लिए 52 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। शासन की ओर से 17 और 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित होनी थी लेकिन पेपर लीक के कारण यह परीक्षा रद्द कर दी गई। पारदर्शी परीक्षा के लिए इस बार छह केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें वित्तपोषित और राजकीय विद्यालय ही शामिल हैं।




