Sonbhadra News : जुमे की नमाज पर सोनभद्र पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से की गयी निगरानी
प्रदेश के कई जिलाें में हुई हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर सोनभद्र पुलिस भी अलर्ट रही। जहाँ धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस टीमें भ्रमण करती रहीं। वहीं..

जुमे की नमाज पर नई मस्जिद के पास पुलिस बल के साथ मौजूद ASP कालू सिंह
sonbhadra
6:20 AM, December 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेश के कई जिलाें में हुई हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर सोनभद्र पुलिस भी अलर्ट रही। जहाँ धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस टीमें भ्रमण करती रहीं। वहीं ड्रोन कैमरे से मस्जिद व आस-पास के घरों की छतों पर भी निगरानी की गई।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गयी जुमे की नमाज -
प्रदेश के कई जिलों में हाल के दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बृहस्पतिवार की शाम से ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी कालू सिंह और सभी सीओ अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहे। शुक्रवार की सुबह से ही चौराहों-तिराहों पर फोर्स मुस्तैद रही। दोपहर में एएसपी कालू सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय, कस्बा चौकी इंचार्ज कमलनयन दुबे ने फोर्स के साथ नगर के मेन चौक, पूरब मोहाल, नई बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त की। नमाज के वक्त यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई।
ड्रोन कैमरे से की गयी निगरानी -
रॉबर्ट्सगंज के अलावा दुद्धी, चोपन, पिपरी, ओबरा, विंढमगंज, रामगढ़, घोरावल सहित अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी होती रही।




