Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्यपालन में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

sonbhadra
11:08 AM, October 21, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपालन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और सलामी दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्यपालन में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में एएसपी (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, एएसपी (मुख्यालय) मेविस टॉक सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




