Sonbhadra News : पुलिस ने भटक कर आई गूंगी महिला को पति से मिलवाया
हाथिनाला थाना क्षेत्र में बुधवार को भटकर एक गुंगी महिला पहुंची जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पूछताछ किया गया । लेकिन महिला कुछ भी बताने में असमर्थ रही ।

sonbhadra
6:53 PM, May 13, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को भटकर एक गुंगी महिला पहुंची जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पूछताछ किया गया । लेकिन महिला कुछ भी बताने में असमर्थ रही । जिसके उपरांत हाथीनाला पुलिस द्वारा इसका प्रसार प्रचार करवाया गया और बहुत प्रयास के उपरांत लापता महिला मीरा देवी उम्र लगभग 42 वर्ष के पति श्याम बिहारी निवासी ग्राम अमौली राबर्ट्सगंज से संपर्क किया गया लेकिन और हाथीनाला थाना में बुलाकर महिला को उसके पति को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
हाथीनाला थाना प्रभारी उदय भान राव ने बताया कि कई दिनो से लापता मूकबधिर महिला मीरा देवी पत्नी श्याम बिहारी निवासी ग्राम अमौली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष मिली काफी प्रयास के बाद उसके पति को खोजकर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया ।




