एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "यातायात महीने में पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तीन सवारी बैठकर वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल से बात करना नो पार्किंग में वहां खड़ा करना, स्टंट करना, ओवर स्पीड और जो सबसे बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज़ निकालने वाले वाहनों के खिलाफ चलाई गई। यातायात नियम न मानने वाले 32457 वाहनों का पुलिस ने ई-चालान किया है। इससे 4.51 करोड़ रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। एसपी ने बताया, पुलिस ने एक से 30 नवंबर तक यातायात माह का कार्यक्रम मनाया है। इस बीच जागरूकता एवं यात्री सुरक्षा के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीओ ट्रैफिक डॉ0 चारु द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं के बीच यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी गई है। चौराहों-तिराहों पर नाटक, नुक्कड़ सभाओं व रैलियों के जरिए भी लोगों को नए एमवी एक्ट के बारे में बताया गया है। इस तरह अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियम व संकेतों के बारे में जागरूक किया गया है।"