जिला अस्पताल में वैसे क़ो प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है और वहाँ भीड़ में चोरी और मरीजों की बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाने के मामले भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुरे जिला अस्पताल परिसर क़ो जहाँ तीसरी आँख से लैस किया हुआ हैं, वहीं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रिटायर्ड फौजियों क़ो भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है लेकिन आये दिन मरीजों व तीमारदारों की जेब कटने, पैसा छीन कर भाग जाने के मामले सामने आने से जहाँ जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा था, वहीं सोमवार क़ो एक महिला द्वारा दिनदहाड़े प्रसूता वार्ड से बच्चा चोरी कर फरार हो जाने के बाद अब सुरक्षा व्यस्था की खूब किरकिरी हो रही है। आपको बताते चलें कि जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यस्था पर प्रतिमाह लाखों रूपये खर्च होते हैं वह सिर्फ वाहनों क़ो सही जगह पार्क कराने और अस्पताल परिसर में कोई पान मसला और गुटखा खा कर ना घुसने पाए इसे रोकने पर ही खर्च होते हैं, जबकि जिला अस्पताल में निजी अस्पतालों के दलाल, चोर, उचक्के और अब तो बच्चा चोर भी सुरक्षा कर्मियों की नाक के नीचे खुलेआम घुमते हैं और अपने काम क़ो बेखौफ होकर अंजाम देते हैं।