Sonbhadra News : एक लड़के के गायब होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के विरूद्ध दर्ज किया मुकदमा
हाथीनाला क्षेत्र में एक लड़के के गायब होने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

sonbhadra
9:55 PM, December 30, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला क्षेत्र में एक लड़के के गायब होने के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हाथीनाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुद्धी क्षेत्र के मनबसा गाँव निवासी शिवकुमार पुत्र जयश्री ने हाथीनाला थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसका लड़का दिनेश कुमार 26 दिसम्बर को कुछ काम से जाने के लिए घर से निकला था। जिसकी मोटरसाईकिल 27 को गड़दरवा गाँव के पास लावारिस हाल में खड़ी मिली थी। शिवकुमार ने अपने लड़के की काफी खोजबीन की लेकिन कही पता न चलने पर उसने दिनेश को गायब करने और मार कर कही फेक देने का संदेह जताते हुए छह लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हाथीनाला थाने के उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव ने बताया कि एक लड़की के माता पत्नी चन्दर, चन्दर पुत्र स्व० तिलक, विजय सिंह गोड पुत्र स्व० मटुक, देवसिंह पुत्र तिलकधारी, मनोज तिवारी पुत्र शम्भु तिवारी, एवं विजय गुप्ता पुत्र बुद्धनाथ समस्त निवासीगण ग्राम गडदरवा थाना हाथीनाला के रहने वाले है। जिनके विरूद्ध धारा 140(1)बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।जिसकी जाँच पड़ताल करने में पुलिस जुटी है।




