Sonbhadra news : पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 5 धराए
पुलिस ने पीएसी कैंप कनछ में 29/30 अगस्त की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

sonbhadra
7:45 PM, August 31, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना पुलिस ने पीएसी कैंप कनछ में 29/30 अगस्त की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर दो बैटरी, दो क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, एक क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर और एक टुल्लू पंप बरामद किया गया। कार्रवाई 31 अगस्त की सुबह सलखन स्थित बैरिहवा मोड़ बस स्टैंड के पास की गई। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




