आज पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि 10 लाख की टप्पेबाजी मामले का सरगना सहित कुछ अभियुक्त चुर्क रेलवे स्टेशन के पास डेरा डालकर रूके हुए है। इस सूचना पर एसओजी टीम, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, चौकी प्रभारी कस्बा एवं चौकी प्रभारी सुकृत के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को घेराबंदी करते देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दिया, वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गैंग के दो अभियुक्तों गैंग लीडर सुब्रमन्यम पुत्र वेंकेट स्वामी, बालामुर्गन पुत्र नारायण निवासी महाराष्ट्र के पैर में गोली लगने से घायल हो गए एवं एक आरोपी रामू नायकर उर्फ रामू नायडू पुत्र गणेश निवासी तमिलनाडु को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 2अवैध देशी तमंचा, कारतूस, खोखा एवं टप्पेबाजी किए हुए ₹1.35 लाख रुपये नकद की बरामद किया गया है। वहीं घायल दोनों आरोपियों को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। जिले में नायडू गैंग पहली बार पकड़ में आयी है।"