Sonbhadra News : आगामी पर्वों को लेकर सुरक्षा व सतर्कता के बावत पुलिस के किया फुटमार्च
अधिकारियों ने बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

sonbhadra
9:37 PM, November 5, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम महुली बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल भ्रमण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी,थाना प्रभारी विंढमगंज रविकांत मिश्रा ने महुली बाजार के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
फुट मार्च के दौरान अधिकारियों ने त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही लोगों से अपील की कि दीपावली एवं छठ पूजा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।




